आहोर: मांडवला बिशनगढ़ रोड पर 1.57 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Ahore, Jalor | Jul 3, 2025 उपखंड क्षेत्र के बिशनगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी से 1.57 ग्राम स्मैक बरामद की है, पुलिस ने मांडवला बिशनगढ़ रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान अनिल खान कोलर कब्जे से 1.57 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कार्यवाही जारी है।