आहोर: अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े पोल को मारी टक्कर
Ahore, Jalor | Jun 30, 2025 निकटवर्ती चांदराई गांव में आवे बजरी से भरे ट्रैक्टर ने विद्युत के पोल को टक्कर मार दी,जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गांव में सड़क किनारे खड़ा विद्युत का पोल अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वह पूरी तरह झुक गया। ग्रामीणों का कहना है कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया आए दिन ट्रैक्टर चालक लापरवाही से सड़क पर दौड़ा रहे है।