बिंदकी: अवसेरी खेड़ा गांव के घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजन रो-रोकर बेहाल, शव का किया गया अंतिम संस्कार
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवसेरी खेड़ा गांव निवासी फूल बाबू तथा उनके छोटे भाई का 3 दिन पहले औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोल्हापुर मोड़ के सभी दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिसमें बड़े भाई फूल बाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे शोक एवं दुःख के माहौल में फूल बाबू के शव का अंतिम संस्कार गंगा नदी घाट में किया गया।