बिजनौर: गांव घंसूरपुर के ग्रामीणों ने एक युवती को ब्लैकमेल करने वाले युवक की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से की मुलाकात
Bijnor, Bijnor | Aug 3, 2024 बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव घंसूरपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में सवार होकर एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से मुलाकात की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव निवासी एक युवक एक युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। और ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर तमाम लोगों ने एसपी से मुलाकात की और गिरफ्तारी की मांग की है।