नौहट्टा: भदारा गांव में मोटर पंप चालू करते समय करंट लगने से किसान की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
भदारा गांव में मोटर पंप चालू करते समय करंट लगने से किसान की मौत, गांव में पसरा मातम। नौहट्टा थाना क्षेत्र के भदारा गांव में शनिवार को करंट लगने से किसान दिनेश महतो (50) की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह घर के पीछे लगे मोटर पंप को चालू करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बिजली का तार व्यवस्थित करते समय अचानक एक तार टूटकर उनके संपर्क में आ गया।