बक्सर: बरूना स्टेशन गांव में BSNL टावर से 2G केबल चोरी, उपभोक्ता बेहाल
Buxar, Buxar | Jun 27, 2026 बरूना स्टेशन गांव में लगे BSNL के टावर से शुक्रवार शनिवार रात अज्ञात चोरों ने 2G का केबल काटकर चोरी कर ली। इस घटना से क्षेत्र के सैकड़ों BSNL उपभोक्ताओं की मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप हो गई है।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक चोरी की जानकारी मिलते ही विभाग को सूचित किया गया, लेकिन BSNL के पास फिलहाल केबल उपलब्ध नहीं है। इस कारण सेवा बहाल होने में लंबा समय लग सकता है