जलेसर: एटा में 21 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, सकरौली के बिचपुरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Jalesar, Etah | Jun 7, 2026 एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव में शनिवार रात एक 21 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान तमन्ना (21) पत्नी अमन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को जानकारी दी गई।पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।