मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट में 10 दिन से चल रहे कांग्रेस पार्टी के धरने को आधी रात को पुलिस ने हटाया, कार्यकर्ताओं से की धक्का-मुक्की
बताते चले कि अहरौराऔर विंध्याचल के अवैध टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन गुरुवार देर रात खत्म कर दिया गया। दसवे दिन प्रशासन ने बलपूर्वक धरना हटाया इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस प्रशासन के बीच करीब 3 घंटे तक तीखी बहस और धक्का मुखी होती रही। गुरुवार की रात 11:00 बजे सीओ सिटी व एसडीएम सदर ने हटवाया हैं।