बक्सर: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से विभिन्न मामलों के 11 अभियुक्त गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Mar 19, 2024 जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से विभिन्न मामलों के 11 अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं. जो अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं उनमें शराब सेवन, शराब बरामदगी जैसे मामलों के अभियुक्त हैं. इसके अतिरिक्त वारंटों का भी निष्पादन कराया गया है. साथ ही साथ पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पर ध्यान दें.