बक्सर: डीएम ने बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक
Buxar, Buxar | Mar 19, 2024 बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम अंशुल अग्रवाल ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। डीएम द्वारा विद्यालयों की जर्जर स्थिति, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति, सभी वर्ग में विषयवार शिक्षक की उपलब्धता की समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, परंतु अब तक प्राप्त आवंटन का नियमानुसार खर्च नहीं किया गया है।