चम्पावत: जिला मुख्यालय में एसडीएम के नेतृत्व में कोचिंग संस्थानों व रेस्टोरेंटों का किया गया मौका मुआयना
चंपावत जिला मुख्यालय के विभिन्न कोचिंग संस्थानों, रेस्टोरेंट में सहित 25 से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों का एसडीएम सौरव अग्रवाल के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना कर सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि जनपद चंपावत की बेसमेंट का गैरकानूनी या खतरनाक प्रयोग कहीं पर नहीं मिला। बताया कि संस्थाओं को खामी दूर करने के नोटिस जारी किए गए हैं।