चम्पावत: नैनीताल में आयोजित अंडर-17 बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चंपावत विद्या मंदिर की टीम ने मारी बाज़ी
नैनीताल में आयोजित अंडर 17 बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चंपावत विद्या मंदिर की टीम ने उधम सिंह नगर की टीम को हराकर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। चंपावत विद्या मंदिर की टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करने के बाद मुख्यालय लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रबंधक अमरनाथ वर्मा, प्रधानाचार्य सुरेशानंद जोशी, राजेंद्र हगतोड़ी ने खुशी जताई ।