चम्पावत: चंपावत जिले के पालबिलौन क्षेत्र एडिसेरा में बनने वाले बिजली घर का संयुक्त टीम ने किया स्थल निरीक्षण, जल्द होगा निर्माण
चंपावत जिले के पालबिलौन क्षेत्र की बड़ी आबादी को जल्द बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। एडिसेरा में प्रस्तावित बिजली घर का रास्ता साफ होने के बाद संयुक्त टीम ने ईई बेगराज सिंह के नेतृत्व में रविवार को स्थल निरीक्षण के बाद भूमि को सही पाया है। अब जल्द ग्राम पंचायत से भूमि हस्तांतरण होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे बडी आबादी को राहत मिलेगी।