चायल: थाना पिपरी क्षेत्र से ई-रिक्शा और अप्पे वाहन चोरी का खुलासा, प्रयागराज के चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी। पिपरी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा, अप्पे वाहन और ट्रैक्टर बैटरी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए प्रयागराज के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा, एक अप्पे वाहन और 1,350 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गुरुवार देर शाम 6:00 बजे आरोपी थाना पिपरी क्षेत्र से हुए गिरफ्तार पुलिस ने भेज दिया जेल!