महाराजगंज: मदारखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा आठ के छात्र की मौत, गले पर फंदे के निशान और पैर में चोट के निशान मिले
1 जुलाई बुधवार की रात्रि 8 बजे परिजनों ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान ही मृत घोषित कर दिया। किशोर घर में अकेले मौजूद था, परिजन खेतों में गए हुए थे ।वापस आने पर छत के ऊपर किशोर घायल अवस्था मे बरामद हुआ। किशोर के परिजनों ने जब अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।