ताजपुर: ताजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, एक महीने में विदेशी शराब की तीसरी बड़ी खेप बरामद
ताजपुर पुलिस को एक महीने के भीतर तीसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है ।बताया जाता है कि एक महीने के भीतर न केवल पांच गाड़ियों को जप्त किया गया है बल्कि 5000 लीटर से ज्यादा शराब भी बरामद की गई है। इस मामले में अब तक पुलिस के द्वारा 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।