अंबाह: अमिलहेड़ा की सड़क बारिश में दलदल बनी, बुजुर्गों को सहारे से निकलना पड़ा; ग्रामीणों ने लापरवाही के आरोप लगाए
Ambah, Morena | Jul 22, 2026 ग्राम पंचायत अमिलहेड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बारिश के बाद सड़क कीचड़ और जलभराव से दलदल बनी दिखाई दे रही है। वीडियो में एक बुजुर्ग ग्रामीण दूसरे व्यक्ति के सहारे रास्ता पार करता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण की मांग की है।