इंदौर: नए साल की पहली शाम होगी राहत इंदौरी के नाम, राहत इंदौरी फाउंडेशन ने प्रेस क्लब में पीसी कर दी जानकारी
Indore, Indore | Dec 30, 2024 प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राहत इंदौरी फाउंडेशन के फैसल राहत और सतलज राहत इंदौरी सोनवार 5 बजे बताया कि इस बहु आयामी कार्यक्रम में डॉ राहत इंदौरी की शख्सियत और फन पर बात होगी, दास्तान ए राहत भी होगी, सूफियाना महफिल भी सजेगी और मुशायरे का रंग भी छाएगा। इस दौरान राहत इंदौरी पर लिखी किताब कुल्लियात ए राहत इंदौरी "मैं जिंदा हूं" का विमोचन भी किया जाएगा।