इंदौर: 115 गुम हुए मोबाइल बरामद कर क्राइम ब्रांच इंदौर ने मालिकों को सौंपा, लोगों ने जताया आभार
Indore, Indore | Dec 30, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच ने आज 115 गुम हुए मोबाइल फोन को उनके सही मालिकों के हवाले किया। इन मोबाइलों की गुमशुदगी की शिकायतें ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की गई थीं। डीसीपी क्राइम ब्रांच ने इन मोबाइलों को वापस लौटाए। मोबाइल लौटाने के मौके पर डीसीपी ने कहा कि पुलिस की टीम ने सभी गुम हुए मोबाइलों का सही तरीके से पता लगाया और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया।