इंदौर: 56 दुकान बाजार में 31 दिसंबर और 1 जनवरी का जश्न नहीं होगा, व्यापारी 22 जनवरी को मनाएंगे भव्य उत्सव
Indore, Indore | Dec 30, 2024 इंदौर के प्रसिद्ध 56 दुकान बाजार, जो अपने खास मौकों पर सजावट और उत्सवों के लिए प्रसिद्ध है, इस बार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नए साल के जश्न का आयोजन नहीं करेगा। जिसमें इस बार विशेष सेलिब्रेशन 22 जनवरी को राम मंदिर स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित किया जाएगा। व्यापारी एसोसिएशन के अनुसार, 22 जनवरी को पूरे 56 दुकान बाजार में विशेष विद्युत सज्जा की जाएगी।