कालपी: आटा में झांसी-कानपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को 10 मीटर घसीटा, गंभीर रूप से जख्मी
Kalpi, Jalaun | May 5, 2026 आटा थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह 9 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि झांसी-कानपुर हाइवे पर AMT महाविद्यालय के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवार को 10 मीटर घसीटा, जिससे बाइक स्वर 35 वर्षीय अनिरुद्ध सागर उर्फ चौबे पुत्र तिलक सागर गंभीर रूप से जख्मी हो गए, राहगीरों और पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।