राजगढ़: राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव पहुंचे कटरा जहां माता वैष्ण देवी के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव आज रविवार की सुबह 10:00 बजे के लगभग अपने साथियों के साथ कटरा, जम्मू-कश्मीर की पावन भूमि पर स्थित माँ वैष्णो देवी के दरबार में पैदल यात्रा करते हुए पहुंचे जहां पर उन्होंने मां वैष्ण देवी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब माँ के जयकारे गूंजते हैं, तो हर कदम श्रद्धा से भर जाता है।