शनिवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना बिलासपुर में उधमसिंहनगर निवासी जगमोहन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल चनदैन फार्म आए थे। उनका नौकर सुबह 11:15 बजे के आसपास उनकी मोटरसाइकिल लेकर बिलासपुर बाजार आया और सामान लेने चला गया। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली।