भोगांव: भोगांव में अधिवक्ता से अभद्रता पर वकीलों ने किया प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की
भोगांव में वाहन चेकिंग के दौरान एक अधिवक्ता से कथित अभद्रता के विरोध में वकीलों ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन भी सौंपा।