बैतूल नगर: कोठी बाजार में पुलिस का सख्त एक्शन: अतिक्रमण हटाया, अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई!
बैतूल के कोठी बाजार क्षेत्र में शुक्रवार रात 9 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसका उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और आम लोगों को राहत देना है।