नजीबाबाद: साहनपुर में विधायक ने 1700 मीटर की सड़क का शुभारंभ फीता काटकर किया
नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कस्बा में साहनपुर एक ऐतिहासिक कार्य (1700 मीटर सड़क, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से चिड़ियापुर समीपुर मार्ग की ओर तक) का फीता काटकर शुभारंभ किया। साहनपुर वासी पिछले काफ़ी समय से इस मार्ग को बनवाने की माँग कर रहे थे। जिसका पिछले दिनों नजीबाबाद विधायक ने बनवाने की घोषणा की थी। सोमवार को 11:00 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया।