शाहबाद: गिलजयी में हाईवे के किनारे सड़क में बने बड़े गड्ढे में भरा पानी, दुर्घटना की आशंका
गिलजई मोहल्ले में हाईवे पर सड़क के किनारे पाइप लीकेज होने की वजह से कर्मचारियों ने एक बड़ा गड्ढा खोदकर डाल दिया जिसमें पानी भर गया है। इस स्थान से लोगों का बड़ी संख्या में आना-जाना है। हाईवे के ठीक किनारे यह गड्ढा कर्मचारियों द्वारा बनाया गया और बनाकर छोड़ दिया गया।