Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

पंचकूला: 12 वर्ष पूर्व पंचकूला से पिंजौर बीडीओ ऑफिस में अस्थाई तौर पर शिफ्ट हुए खंड शिक्षा कार्यालय पिंजौर का स्थाई भवन बनाए सरका

Panchkula, Panchkula | Jun 12, 2026

MORE NEWS

नन्हें-मुन्नों को खूब भा रहा है जॉयफुल निपुण गृहकार्य

गृहकार्य को लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों में भारी उत्साह

पंचकूला 27 जून:  जिला पंचकूला में उपायुक्त एवं मिशन डायरेक्टर निपुण पंचकूला मिशन श्री सतपाल शर्मा के नेतृत्व तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन चौधरी के मार्गदर्शन में संचालित निपुण पंचकूला मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया जॉयफुल निपुण समर गृहकार्य बच्चों और अभिभावकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अवकाश के दौरान भी बच्चे पूरे उत्साह और रुचि के साथ गतिविधि आधारित गृहकार्य कर रहे हैं तथा अपने सीखने के अनुभवों को परिवार और अध्यापकों के साथ साझा कर रहे हैं।

जिला निपुण मिशन के नोडल अधिकारी एवं एफएलएन समन्वयक असिन्द्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किया गया यह समर पैकेट केवल पारंपरिक गृहकार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे बच्चों के समग्र विकास और अनुभव आधारित अधिगम को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। गृहकार्य में ऐसी गतिविधियाँ शामिल की गई हैं जो बच्चों को अपने आसपास के वातावरण से सीखने का अवसर प्रदान करती हैं। इनमें एक महीने का घर का खर्च जानें, पुरानी चीज़ों का नया उपयोग, मापन, समय और दूरी, हमारे आसपास के पैटर्न, तोल-मोल, मेरे सफाई के साथी, पशुओं का खाना, मेरी छोटी मदद, पौधों के दोस्त, छूकर पहचानो, मौसम को जानो, पक्षियों की आवाज़ें, स्वाद पहचानो, चीज़ों को छांटो तथा मेरा छोटा निरीक्षण जैसी रोचक गतिविधियाँ प्रमुख हैं।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चे गणित, भाषा और पर्यावरण अध्ययन से जुड़े महत्वपूर्ण कौशलों को सहज रूप से विकसित कर रहे हैं। साथ ही उनमें अवलोकन, विश्लेषण, रचनात्मकता, संवाद और समस्या समाधान जैसी क्षमताओं का भी विकास हो रहा है। विशेष बात यह है कि इस गृहकार्य में अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे घर का वातावरण सीखने के अनुकूल बन रहा है।

बच्चों का उत्साह इस बात से भी स्पष्ट होता है कि वे प्रतिदिन अपनी गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्ड कर अपने अध्यापकों को भेज रहे हैं। अध्यापक इन वीडियो के माध्यम से बच्चों के सीखने की प्रगति का अवलोकन कर रहे हैं तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं। जिला स्तर पर प्राप्त वीडियो का संकलन कर विशेष वीडियो संग्रह तैयार किया जा रहा है, जिसे विभिन्न शैक्षणिक समूहों और मंचों पर साझा किया जाता है।

निपुण पंचकूला मिशन की इस अभिनव पहल को सोशल मीडिया पर भी व्यापक सराहना मिल रही है। विद्यार्थियों की गतिविधियों से संबंधित वीडियो और सफलताओं को फेसबुक, व्हाट्सएप चैनलों तथा यूट्यूब सहित विभिन्न डिजिटल मंचों पर साझा किया जा रहा है। जिला स्तर पर अब तक 2329 से अधिक वीडियो प्राप्त हो चुकी हैं, जो इस पहल की लोकप्रियता और प्रभावशीलता को दर्शाती हैं।

निपुण पंचकूला मिशन के तहत संचालित यह जॉयफुल गृहकार्य बच्चों में सीखने के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और जिज्ञासा को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा को आनंददायक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान भी बच्चों का सीखना निरंतर जारी रहे और वे नए शैक्षणिक सत्र के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सके।

नन्हें-मुन्नों को खूब भा रहा है जॉयफुल निपुण गृहकार्य गृहकार्य को लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों में भारी उत्साह पंचकूला 27 जून: जिला पंचकूला में उपायुक्त एवं मिशन डायरेक्टर निपुण पंचकूला मिशन श्री सतपाल शर्मा के नेतृत्व तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन चौधरी के मार्गदर्शन में संचालित निपुण पंचकूला मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया जॉयफुल निपुण समर गृहकार्य बच्चों और अभिभावकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अवकाश के दौरान भी बच्चे पूरे उत्साह और रुचि के साथ गतिविधि आधारित गृहकार्य कर रहे हैं तथा अपने सीखने के अनुभवों को परिवार और अध्यापकों के साथ साझा कर रहे हैं। जिला निपुण मिशन के नोडल अधिकारी एवं एफएलएन समन्वयक असिन्द्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किया गया यह समर पैकेट केवल पारंपरिक गृहकार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे बच्चों के समग्र विकास और अनुभव आधारित अधिगम को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। गृहकार्य में ऐसी गतिविधियाँ शामिल की गई हैं जो बच्चों को अपने आसपास के वातावरण से सीखने का अवसर प्रदान करती हैं। इनमें एक महीने का घर का खर्च जानें, पुरानी चीज़ों का नया उपयोग, मापन, समय और दूरी, हमारे आसपास के पैटर्न, तोल-मोल, मेरे सफाई के साथी, पशुओं का खाना, मेरी छोटी मदद, पौधों के दोस्त, छूकर पहचानो, मौसम को जानो, पक्षियों की आवाज़ें, स्वाद पहचानो, चीज़ों को छांटो तथा मेरा छोटा निरीक्षण जैसी रोचक गतिविधियाँ प्रमुख हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चे गणित, भाषा और पर्यावरण अध्ययन से जुड़े महत्वपूर्ण कौशलों को सहज रूप से विकसित कर रहे हैं। साथ ही उनमें अवलोकन, विश्लेषण, रचनात्मकता, संवाद और समस्या समाधान जैसी क्षमताओं का भी विकास हो रहा है। विशेष बात यह है कि इस गृहकार्य में अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे घर का वातावरण सीखने के अनुकूल बन रहा है। बच्चों का उत्साह इस बात से भी स्पष्ट होता है कि वे प्रतिदिन अपनी गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्ड कर अपने अध्यापकों को भेज रहे हैं। अध्यापक इन वीडियो के माध्यम से बच्चों के सीखने की प्रगति का अवलोकन कर रहे हैं तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं। जिला स्तर पर प्राप्त वीडियो का संकलन कर विशेष वीडियो संग्रह तैयार किया जा रहा है, जिसे विभिन्न शैक्षणिक समूहों और मंचों पर साझा किया जाता है। निपुण पंचकूला मिशन की इस अभिनव पहल को सोशल मीडिया पर भी व्यापक सराहना मिल रही है। विद्यार्थियों की गतिविधियों से संबंधित वीडियो और सफलताओं को फेसबुक, व्हाट्सएप चैनलों तथा यूट्यूब सहित विभिन्न डिजिटल मंचों पर साझा किया जा रहा है। जिला स्तर पर अब तक 2329 से अधिक वीडियो प्राप्त हो चुकी हैं, जो इस पहल की लोकप्रियता और प्रभावशीलता को दर्शाती हैं। निपुण पंचकूला मिशन के तहत संचालित यह जॉयफुल गृहकार्य बच्चों में सीखने के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और जिज्ञासा को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा को आनंददायक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान भी बच्चों का सीखना निरंतर जारी रहे और वे नए शैक्षणिक सत्र के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सके।

Panchkula, Panchkula | Jun 27, 2026

अमित शाह यूथ बिग्रेड अध्यक्ष ने किया कालका विधानसभा का तूफानी दौरा 

हरियाणा प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए किया कई जगहों पर बैठकों का आयोजन

 
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत 

चंडीगढ़ / कालका। अमित शाह यूथ ब्रिगेड हरियाणा प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे संगठन विस्तार अभियान के तहत आज हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सिद्धू जी ने कालका विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जहां उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया, वही प्रदेश अध्यक्ष ने कर्यकर्ताओं को संगठन को ज्यादा मजबूती देने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
जानकारी के जानकारी के अनुसार अमित शाह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सिद्धू ने अपने जनसंपर्क एवं संगठन विस्तार अभियान के तहत तहत आज कालका विधानसभा क्षेत्र के वासुदेव पुरा, पिंजौर सहित कल का शहर के अलग-अलग जगह पर बैठकों का आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा प्रदेश सहित पूरे देश में संगठन बहुत तेजी से मजबूत हो रहा है और रिकॉर्ड स्तर पर युवा संगठन में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया 
बैठक के दौरान अमित शाह यूथ ब्रिगेड के हरियाणा पदेश महामंत्री राजकमल ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि संगठन विस्तार के मामले में हरियाणा एक नंबर का प्रदेश बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि संगठन में शामिल होने को लेकर पूरे प्रदेश के युवाओं में गजब का जोश एवं उत्साह देखने को मिल रहा है 
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जसपाल सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष स्पर्श भंगू , प्रदेश मंत्री गुरचरण सिंह करणपुर , कार्यकारिणी सदस्य राजेश जांगड़ा, जसवीर सिंह, समाजसेवी रणजीत सिंह बिट्टू, ईश्वर दास, जय इंद्र, इंदर कुमार, विक्की वनस, सुरेंद्र कुमार तथा राजकुमार सहित अन्य ने प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिद्धू को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आश्वासन भ दिया।

अमित शाह यूथ बिग्रेड अध्यक्ष ने किया कालका विधानसभा का तूफानी दौरा हरियाणा प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए किया कई जगहों पर बैठकों का आयोजन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत चंडीगढ़ / कालका। अमित शाह यूथ ब्रिगेड हरियाणा प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे संगठन विस्तार अभियान के तहत आज हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सिद्धू जी ने कालका विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जहां उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया, वही प्रदेश अध्यक्ष ने कर्यकर्ताओं को संगठन को ज्यादा मजबूती देने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जानकारी के जानकारी के अनुसार अमित शाह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सिद्धू ने अपने जनसंपर्क एवं संगठन विस्तार अभियान के तहत तहत आज कालका विधानसभा क्षेत्र के वासुदेव पुरा, पिंजौर सहित कल का शहर के अलग-अलग जगह पर बैठकों का आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा प्रदेश सहित पूरे देश में संगठन बहुत तेजी से मजबूत हो रहा है और रिकॉर्ड स्तर पर युवा संगठन में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया बैठक के दौरान अमित शाह यूथ ब्रिगेड के हरियाणा पदेश महामंत्री राजकमल ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि संगठन विस्तार के मामले में हरियाणा एक नंबर का प्रदेश बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि संगठन में शामिल होने को लेकर पूरे प्रदेश के युवाओं में गजब का जोश एवं उत्साह देखने को मिल रहा है इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जसपाल सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष स्पर्श भंगू , प्रदेश मंत्री गुरचरण सिंह करणपुर , कार्यकारिणी सदस्य राजेश जांगड़ा, जसवीर सिंह, समाजसेवी रणजीत सिंह बिट्टू, ईश्वर दास, जय इंद्र, इंदर कुमार, विक्की वनस, सुरेंद्र कुमार तथा राजकुमार सहित अन्य ने प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिद्धू को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आश्वासन भ दिया।

Panchkula, Panchkula | Jun 27, 2026

सड़क पर लापरवाही से बाइक सवार 2 युवकों की जान लेने वाला आरोपी थार कार चालक गिरफ्तार, कार जब्त

पंचकूला/ 27 जून :- पंचकूला पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना के आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा रायपुररानी क्षेत्र में 23 जून 2026 की रात हुआ था, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रायपुररानी पुलिस ने तत्परता से जांच करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर रानी थाना प्रभारी पीएसआई प्रीतम के अनुसार 23 जून 2026 को रात करीब 9:30 बजे गांव भुंड से गांव मंडलाए की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को सामने से आ रही महिंद्रा थार कार के चालक ने तेज रफ्तार, लापरवाही एवं गफलत से चलाते हुए सीधी टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक तथा उसके पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान दोनों घायलों की मौत हो गई।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार मलकीत सिंह निवासी गांव भुंड के बयान के आधार पर थाना रायपुररानी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस जांच के दौरान दुर्घटना में शामिल थार कार को बरामद किया गया तथा साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रघुवीर सिंह निवासी पंचकूला को 26 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना रायपुररानी में 24 जून को भारतीय न्याय संहिता की धारा  281 व 106 के अंतर्गत मामला दर्ज है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पंचकूला पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से वाहन न चलाएं। सड़क पर एक छोटी सी असावधानी किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है। जिम्मेदार ड्राइविंग ही सुरक्षित जीवन की सबसे बड़ी गारंटी है।

सड़क पर लापरवाही से बाइक सवार 2 युवकों की जान लेने वाला आरोपी थार कार चालक गिरफ्तार, कार जब्त पंचकूला/ 27 जून :- पंचकूला पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना के आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा रायपुररानी क्षेत्र में 23 जून 2026 की रात हुआ था, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रायपुररानी पुलिस ने तत्परता से जांच करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर रानी थाना प्रभारी पीएसआई प्रीतम के अनुसार 23 जून 2026 को रात करीब 9:30 बजे गांव भुंड से गांव मंडलाए की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को सामने से आ रही महिंद्रा थार कार के चालक ने तेज रफ्तार, लापरवाही एवं गफलत से चलाते हुए सीधी टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक तथा उसके पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान दोनों घायलों की मौत हो गई। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार मलकीत सिंह निवासी गांव भुंड के बयान के आधार पर थाना रायपुररानी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस जांच के दौरान दुर्घटना में शामिल थार कार को बरामद किया गया तथा साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रघुवीर सिंह निवासी पंचकूला को 26 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना रायपुररानी में 24 जून को भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 व 106 के अंतर्गत मामला दर्ज है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। पंचकूला पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से वाहन न चलाएं। सड़क पर एक छोटी सी असावधानी किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है। जिम्मेदार ड्राइविंग ही सुरक्षित जीवन की सबसे बड़ी गारंटी है।

Panchkula, Panchkula | Jun 27, 2026

फर्जी सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 80 लाख की साइबर ठगी, पंचकूला पुलिस ने  तीसरे आरोपी को तेलंगाना से किया गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ देश भर में साइबर ठगी से संबंधित 18 शिकायतें, बैंक खाते में 5 करोड़ 47 लख रुपए का संदिग्ध साइबर फ्रॉड का लेनदेन मिला
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

फर्जी सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 80 लाख की साइबर ठगी, पंचकूला पुलिस ने तीसरे आरोपी को तेलंगाना से किया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ देश भर में साइबर ठगी से संबंधित 18 शिकायतें, बैंक खाते में 5 करोड़ 47 लख रुपए का संदिग्ध साइबर फ्रॉड का लेनदेन मिला #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jun 27, 2026

सेक्टर-11 मार्केट में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: सड़कों पर खड़े वाहन देख खुद संभाली कमान

3 घंटे चले मेगा ऑपरेशन में हाथों-हाथ कार्रवाई, नो पार्किंग के 98 चालान काटे, जिसमें 6 वाहन किए जब्त, वसूला 2.99 लाख का भारी जुर्माना

पंचकूला/ 27 जून :-पंचकूला में सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वाले लापरवाही चालकों के खिलाफ जिला पुलिस का कड़ा अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीते दिन डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने खुद मोर्चे पर उतरकर कमान संभाली। वे अचानक पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित मुख्य मार्केट में औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने तुरंत मामले का खुद संज्ञान लिया और ट्रैफिक पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद बाजार में हाथों-हाथ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई। मात्र तीन घंटे तक चली इस व्यापक मुहिम के दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के न केवल भारी-भरकम चालान काटे गए, बल्कि कई गाड़ियों को मौके पर ही इंपाउंड भी किया गया।

इस औचक निरीक्षण और कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 98 वाहनों पर शिकंजा कसा, जिसमें कुल 2,99,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गलत पार्किंग के लिए  88 ऑनलाइन चालान किए गए, जिनके जरिए 1,61,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, मौके पर ही 04 मैनुअल चालान भी काटे गए, जिससे 3,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं गंभीर रूप से यातायात बाधित कर रहे 06 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया, जिन पर कुल 1,35,000 रुपये का भारी जुर्माना ठोंका गया।

कार्रवाई के बाद डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि सड़कों और बाजारों में गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से न सिर्फ सुचारू यातायात प्रभावित होता है, बल्कि जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। यह लापरवाही किसी बड़े सड़क हादसे का कारण भी बन सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पहले भी एडवाइजरी और जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को सचेत कर चुका है और बाजारों में 'नो पार्किंग' के बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं, इसके बावजूद कई चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। डीसीपी ने चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख स्थानों और बाजारों में भी ऐसे ही औचक निरीक्षण कर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सेक्टर-11 मार्केट में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: सड़कों पर खड़े वाहन देख खुद संभाली कमान 3 घंटे चले मेगा ऑपरेशन में हाथों-हाथ कार्रवाई, नो पार्किंग के 98 चालान काटे, जिसमें 6 वाहन किए जब्त, वसूला 2.99 लाख का भारी जुर्माना पंचकूला/ 27 जून :-पंचकूला में सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वाले लापरवाही चालकों के खिलाफ जिला पुलिस का कड़ा अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीते दिन डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने खुद मोर्चे पर उतरकर कमान संभाली। वे अचानक पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित मुख्य मार्केट में औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने तुरंत मामले का खुद संज्ञान लिया और ट्रैफिक पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद बाजार में हाथों-हाथ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई। मात्र तीन घंटे तक चली इस व्यापक मुहिम के दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के न केवल भारी-भरकम चालान काटे गए, बल्कि कई गाड़ियों को मौके पर ही इंपाउंड भी किया गया। इस औचक निरीक्षण और कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 98 वाहनों पर शिकंजा कसा, जिसमें कुल 2,99,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गलत पार्किंग के लिए 88 ऑनलाइन चालान किए गए, जिनके जरिए 1,61,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, मौके पर ही 04 मैनुअल चालान भी काटे गए, जिससे 3,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं गंभीर रूप से यातायात बाधित कर रहे 06 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया, जिन पर कुल 1,35,000 रुपये का भारी जुर्माना ठोंका गया। कार्रवाई के बाद डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि सड़कों और बाजारों में गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से न सिर्फ सुचारू यातायात प्रभावित होता है, बल्कि जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। यह लापरवाही किसी बड़े सड़क हादसे का कारण भी बन सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पहले भी एडवाइजरी और जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को सचेत कर चुका है और बाजारों में 'नो पार्किंग' के बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं, इसके बावजूद कई चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। डीसीपी ने चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख स्थानों और बाजारों में भी ऐसे ही औचक निरीक्षण कर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Panchkula, Panchkula | Jun 27, 2026