भोरे: लूट के बाद भाग रहे अपराधियों ने राहगीर को मारी गोली, मौत; आक्रोशित भीड़ ने बाइक फूंकी, लुटेरा दुकान में घेरा
भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव में शुक्रवार को दिन-दहाड़े लूटपाट की बड़ी वारदात से इलाका थर्रा उठा। 'दीपक ज्वेलर्स' में लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों ने जब ग्रामीणों को पीछा करते देखा, तो बेखौफ होकर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने न सिर्फ एक अपराधी पीटा।