बाढ़: बाढ़ के बेढ़ना फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, मौके पर एक की मौत
Barh, Patna | Apr 12, 2026 बाढ़ के बेढ़ना फोरलेन पर सुबह करीब 9 बजे पटना से मधेपुरा जा रहे दो दोस्तों की बाइक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।