उज्जैन शहर: पांड्याखेड़ी एफसीआई गोदाम के पास पेड़ पर लटका मिला छात्र का शव, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि
दो दिन पहले पंवासा थाना पुलिस ने पांड्याखेड़ी एफसीआई गोडाऊन के पास पेड़ पर लटका छात्र का शव बरामद किया था। बालक के मुंह में कपड़ा फंसा था। पुलिस ने शव का पीएम कराया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि शार्ट पीएम रिपोर्ट में बालक द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है।