रतलाम नगर: क्रिसमस पर्व को लेकर रेलवे कॉलोनी चर्च में ईसाई समाज में उत्साह, एक दूसरे को दी बधाइयां
रतलाम में क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समाज में जबरदस्त उत्साह है। रेलवे कॉलोनी चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रभु का जन्म होते ही समाजजनों ने केक काटा और जमकर आतिशबाजी कर एक-दूसरे को बधाइयां दीं।गुरुवार सुबह से ही चर्च में 'मैरी क्रिसमस' की गूंज है। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं।