राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित होने वाले समारोह में यातायात प्रभारी अनिल चिंदा को “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है।