सदर: प्रयागराज: ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद का शपथ ग्रहण, महापौर गणेश केसरवानी रहे मुख्य अतिथि
Sadar, Allahabad | May 6, 2026
प्रयागराज के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने अध्यक्षता की।समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ।