प्रतापगढ़: पोस्टमार्टम के बाद एनएच-56 हादसे में मृतकों के शव परिजनों को सौंपे गए, दो की मौत, आठ घायल
जिले में नेशनल हाईवे-56 पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। हादसा पीपलखूंट थाना क्षेत्र के लांबा डाबरा के पास कटारो का खेड़ा में हुआ, जहां एक ट्रोले और क्रूज़र गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूज़र वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीपलखूंट थानाधिकारी छबीलाल के अनुसार हादसा रात क