पेटलावद: बामनिया में दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
आज दिनांक 3 नवंबर को शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बामनिया पुलिस ने बताया कि बामनिया में दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, वहीं दो लोगों की तलाश की जा रही है। आपको बता दे की बामनिया में एक विवाद के दौरान पुलिस कर्मियों से मारपीट हुई थी।