हमीरपुर: खंडेह गांव के तालाब में तीन बच्चों की डूबने से मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के गांव खंडेह में रामजानकी मंदिर के पास के तालाब में नहाने गए चार बच्चों में से तीन के गहरे पानी में चले जाने से तीन बच्चे डूब गये।ग्रामीण बच्चों को तालाब से निकाल कर अस्पताल ले गए डॉ ने देख कर मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी सोमवार को बारह बजे मिली।