सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में वांछित आरोपी को बेहट अड्डे से किया गिरफ्तार
सहारनपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी ओसान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला छिपियान, चकरोता रोड थाना कोतवाली नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।