आरोन: रामपुर फीडर के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की हुई टक्कर, दो लोग गंभीर घायल आरोन थाना में मामला दर्ज
Aron, Guna | Jun 27, 2026 आरोन थाना के रामपुर फीडर के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। 27 जून को दर्ज मामले में फरियादी हरि सिंह नायक और उसके भाई दिनेश नायक ग्राम चितावर ने पुलिस को बताया, बीते रोज पन्नी लेने आरोन जा रहे थे तेज रफ्तार करने टक्कर मार दी, दोनों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें आरोन से गुना और फिर भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।