शाहदरा जिले की एएसबी सेल ने एमएस पार्क थाना की क्रैक टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नैचिंग के एक मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपी रोज अली उर्फ रोज, उम्र 55 वर्ष, निवासी जाफराबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई सुजुकी एक्सेस स्कूटी और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।