मेसकौर: बेलवान गांव के पास भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत
Meskaur, Nawada | May 20, 2026 नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर-सीतामढ़ी एसएच-103 सड़क पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बेलवान गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।