देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में पार्टी की प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी ने कहा,- मतदान प्रक्रिया में भाजपा कर सकती है गड़बड़ी
कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि मतदान प्रक्रिया में भाजपा गड़बड़ कर सकती है। गरिमा मेहरा दसोनी ने कहा कि उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी, ऐसे में 46 दिन के लम्बे इंतजार में भाजपा गड़बड़ कर सकती है।