देहरादून: भाजपा ने क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के ओगल भट्टा में किया शक्ति केंद्र बैठक का आयोजन, भाजपा विधायक विनोद चमोली ने की शिरकत
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत क्लेमटाउन क्षेत्र के ओगल भट्टा में शक्ति केंद्र बैठक का आयोजन किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव की रणनीति और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने सभी कार्यकर्ताओ से पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियो में जुटने का आह्वान किया।