खानपुर: जहांगीर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
खानपुर प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पीरखपुर में प्रधानाध्यापक और एक मजदूर के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय में राजमिस्त्री का कार्य करने वाले एक मजदूर ने जब अपनी मजदूरी की मांग की, तो विद्यालय के