करछना: करछना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हजरत इमाम हुसैन की याद में निकाली गई ताजिया जुलूस
शुक्रवार को मोहर्रम की दसवीं पर करछना क्षेत्र के पचदेवरा,हरई, बेदौ, मुंगारी, गलिवाबाद, करेहा, बरदहा,खाई,कर्मा सहित कई गांवों में अकीदतमंदों ने मातमी जुलूस निकालकर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। जुलूस के दौरान नौहा और मरसिया पढ़े गए तथा मुल्क की अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी गई।