अकलतरा क्षेत्र के 41 हजार सक्रिय उपभोक्ताओं से 61 करोड़ का विद्युत बिल बकाया है. उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल भुगतान में रुचि नहीं दिखाई जा रही है, इस कारण उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है. विद्युत कनेक्शन काटने व टीमों का गठन कर डोर टू डोर विद्युत कनेक्शन काटने की यह पहली कार्रवाई थी।