रसूलाबाद: मलका पुरवा में उपेक्षा की भेंट चढ़ा अमृत सरोवर, घास-झाड़ियों से पटने पर ग्रामीणों में नाराजगी
रसूलाबाद क्षेत्र में जल संरक्षण, भूजल स्तर सुधारने और पशु-पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत माल का पुरवा में लाखों रुपये की लागत से बनवाया गया अमृत सरोवर इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। जिस सरोवर को ग्रामीणों और मवेशियों के लिए उपयोगी जलस्रोत के रूप में विकसित किया गया था, वहां आज पानी की जगह घास-फूस और झाड़ियां फैली हुई हैं।