बिहटा: नेउरी गांव में बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाएं घायल
Bihta, Patna | Oct 13, 2025 बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउरी गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान दो महिलाएं घायल हो गई। घायल हुई महिलाओं को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है। मामला सोमवार की रात्रि 9:15 के करीब की है। घायल झुनि देवी और मनोरमा देवी के रूप में की गई है।