मखदुमपुर: निसरपुरा हत्याकांड स्थल पहुंचे मगध आईजी, ग्रामीणों से ली जानकारी, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश
मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के भेलावर थाना कांड संख्या 194/26 के तहत ग्राम निसरपुरा में हुई घटना का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी एवं फीडबैक लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।