मंडला: ग्राम मुंगवानी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा बोरी बंधान कार्य किया गया, जिला समन्वयक रहे मौजूद
Mandla, Mandla | Nov 29, 2025 मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला मंडला द्वारा नवांकुर संस्था बुढनेर नर्मदा महिला संघ के सहयोग से जिले के ग्राम मुंगवानी में बोरी बंधान का कार्य शनिवार को शाम 4:00 बजे किया गया। जिसमें 50 बोरियों का बोरी बंधान कार्य नदी में किया गया। इस मौके पर नवांकुर संस्था बुढनेर नर्मदा महिला संघ की अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने उपस्थित लोगों से कहा कि जल ही जीवन है।